परिहार: गोरहारी गांव मे पत्नी की शिकायत पर शराबी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
गोरहारी गांव मे पत्नी की शिकायत पर शराबी पति को किया गिरफ्तार, भेजा जेल| पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने एक शराबी पति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान थाना क्षेत्र के गोरहारी गांव निवासी जमशेद राईन के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में शिकायतकर्ता पत्नी रेशमा खातून के बयान पर प्राथमिकी भी दर्ज करने के साथ ही गिरफ्तार आरोपित को जेल भेज दिया।