महसी: मिशन शक्ति अभियान के तहत रामगांव पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
रामगांव थाने की मिशन शक्ति टीम द्वारा क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं के बारे में अहम जानकारी दी।कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को आत्मरक्षा के उपाय, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी और साइबर अपराध से बचाव के तरीके समझाए।