देवघर: देवघर में अक्षय नवमी पर जगधात्री पूजा की धूम, तीर्थ पुरोहितों ने की पूजा
देवघर बाबा बैधनाथ मंदिर के कार्यालय परिसर भीतरखंड में आज गुरुवार सुबह 10:00 बजे से देवघर के सरदार पंडा गुलाबानंद ओझा के द्वारा मां जगधात्री की पूजा की जा रही थी यह पूजा अक्षय नवमी को किया जाता है। कहा जाता है आज के दिन पूजा किया हुआ कभी क्षय नहीं होता है उसका पुण्य सदा रहता है। यहां की बहुत पुरानी पूजा है। जो देवघर के तीर्थ पुरोहितों के द्वारा किया जाता है।