मेदिनीनगर (डालटनगंज): ₹1300 के लिए दोहरी हत्या: चैनपुर-शहर थाना कांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
चैनपुर और शहर थाना क्षेत्र में 16 जनवरी को मिले दो शवों के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में यह मामला महज 1300 रुपये की लूट के बाद की गई दोहरी हत्या का निकला। जानकारी के अनुसार, चैनपुर थाना क्षेत्र के रैनीबांध तालाब के पास एक आंशिक जला शव बरामद हुआ था, जिसकी पहचान आबादगंज डालटनगंज निवासी 35 वर्षीय शंकर राम के रूप में हुई। वहीं, उसी दिन शहर