दरभंगा: 8 महीने से बकाया मानदेय पर आशाओं का सत्याग्रह, मजदूर दिवस से कार्य बहिष्कार की चेतावनी
बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (गोपगुट-ऐक्टू) के राज्यव्यापी आह्वान पर बहादुरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आशा एवं आशा फैसिलिटेटर द्वारा एक दिवसीय सत्याग्रह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सविता कुमारी, फैसिलिटेटर रेणु देवी, बेबी देवी, विजयलक्ष्मी देवी, शिवकुमारी और चांदनी देवी ने किया। सभा की अध्यक्षता बेबी देवी ने की। सभा को संबोधित