बरेली: बरेली में किसानों का फूटा गुस्सा, फर्जी कर्ज, खाद संकट और बिजली कटौती पर डीएम को सौंपा बड़ा ज्ञापन
बरेली। किसानों की समस्याओं को लेकर किसान नेता शिशुपाल सिंह के नेतृत्व में किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्रशासन का ध्यान गंभीर मुद्दों की ओर आकर्षित किया। किसानों ने आरोप लगाया कि नगरिया विक्रम सहकारी समिति में कई किसानों के खातों पर फर्जी ऋण चढ़ा दिए गए हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के