कोंडागांव: बाल अधिकारों पर उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कोण्डागांव के अनुज कुमार नाहरिया को किया गया सम्मानित
राजधानी रायपुर में शुक्रवार आयोजित मीडिया फॉर चिल्ड्रेन अवार्ड-2026 में कोण्डागांव के पत्रकार अनुज कुमार नाहरिया को बाल अधिकार, स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर उत्कृष्ट एवं जनहितकारी रिपोर्टिंग के लिए सम्मानित किया गया। यूनिसेफ और एमसीसीआर ट्रस्ट द्वारा दिए गए इस सम्मान में प्रदेश के चयनित पत्रकारों और फोटोग्राफरों को भी पुरस्कृत किया गया।