मसूदा: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मसूदा SDM को महंगाई के खिलाफ ज्ञापन सौंपा, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की
Masuda, Ajmer | May 29, 2026 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे महंगाई के खिलाफ राज्यपाल के नाम SDM को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में बताया कि पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस के बढ़ते दामों,बिजली-पानी की कमी,बढ़ती बेरोजगारी,नीट परीक्षा पेपर लीक तथा स्थानीय प्रशासनिक अकर्मण्यता के विरुद्ध तत्काल राहत एवं समाधान किया जाए।