बोध गया: गया में आंधी-बारिश का कहर: शेरघाटी-चेरकी मार्ग पर गिरा पीपल का पेड़, टला बड़ा हादसा
Bodh Gaya, Gaya | May 29, 2026 शेरघाटी-चेरकी मुख्य सड़क मार्ग पर तेज आंधी और बारिश के दौरान एक विशाल पीपल का पेड़ सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय सड़क से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।अचानक मौसम बिगड़ने के बाद तेज हवा और बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ा पुराना पीपल का पेड़ तेज हवा के कारण मुख्य सड़क पर गिर पड़ा।