बबेरू: जुगरेहली गांव में पागल कुत्ते ने मासूम बच्चे को बुरी तरह काटा, सीएचसी बबेरू से जिला अस्पताल किया गया रेफर
Baberu, Banda | Jun 18, 2026 बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जुगरेहली गांव के रहने वाले अनिल कुमार का 7 वर्षीय पुत्र अमित कुमार आज गुरुवार की शाम 5 बजे घर के पास ही खेल रहा था, तभी गांव में घूम रहे पागल कुत्ता ने मासूम अमित कुमार के ऊपर हमला कर दिया। जिसके चेहरे में कई बार कटाने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों CHC बबेरू से जिला अस्पताल रिफर किया गया है।