धौलपुर: शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में अचानक बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी के बीच बारिश से मिली राहत
पिछले दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच दोपहर में तापमान करीब 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित नजर आ रहा था। लेकिन शाम होते-होते मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। मंगलवार शाम 530बजे आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। बारिश की फुहारों ने ज