छतरपुर: सिविल लाइन पुलिस ने 13 साल पुराने धोखाधड़ी मामले का ₹7000 का इनामी आरोपी किया गिरफ्तार।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के वर्ष 2013 के पुराने धोखाधड़ी मामले में फरार चल रहे ₹7000 के इनामी आरोपी को पुलिस ने "न्याय पथ अभियान" के तहत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कुलदीप तिवारी निवासी ग्राम हीरापुर थाना सिमरिया हाल सुंदर नगर भोपाल को पुलिस टीम ने पकड़कर दस्तावेज बरामद किए। वही इस मामले की जानकारी का प्रेस नोट आज 19 जून शाम करीब 6:00 बजे पुलिस ने जारी किया।