ऊंचाहार: ऊँचाहार बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील, जिला पंचायत सदस्य की अगुवाई में हुआ प्रदर्शन
ऊँचाहार नगर के बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क का निर्माण कई वर्ष पहले किया गया था, वर्तमान में सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है, रेलवे स्टेशन के करीब कई स्थानों पर जलभराव होने की वजह से स्टेशन जाने वाले यात्रियों व स्कूली छात्रों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।बुधवार को जिला पंचायत सदस्य की अगुवाई में प्रदर्शन करते हुए डीएम को ज्ञापन भेजा गया है।