कौंच: पीपरी नहर की रेलिंग से टकराई बाइक, तीन लोग गंभीर घायल, जिला अस्पताल उरई किया गया रेफर
Konch, Jalaun | Apr 28, 2026 कैलिया थाना क्षेत्र में सोमवार रात 8 रात पीपरी नहर के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार राहुल उसकी बहन दुर्गा और बहनोई रविन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को सीएचसी कोंच पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर तीनों को जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया गया है।