टिब्बी: तलवाड़ा झील थाना क्षेत्र में मकान की छत ढहने से मलबे में दबा मजदूर, हुई दर्दनाक मौत
तलवाड़ा थाना क्षेत्र के रोही बेहवाला कला (चक 1 बीआरडब्ल्यू) में एक ढाणी के मकान की छत अचानक ढहने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में मलबे के नीचे दबने से मजदूर शंकर लाल निवासी फाजिल्का (पंजाब) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक यहाँ अपनी रिश्तेदार के पास आया हुआ था और मजदूरी का कार्य कर रहा था।