गुना नगर: म्याना: डुंगासरा में आग का कहर, किसान के सामने धू-धू कर जला ट्रैक्टर, मची अफरा-तफरी
डुंगासरा गांव में नरवाई की आग ने विकराल रूप लेकर दो किसानों के खेतों को चपेट में ले लिया। इस हादसे में ट्रैक्टर, भूसा मशीन, पाइपलाइन और केबल समेत 5 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।