चरखी दादरी: चरखी दादरी में श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ की बैठक का हुआ आयोजन, कार्यकारिणी का किया गया चुनाव
चरखी दादरी शहर में आज श्री जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ की बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता IC जैन ने की। बैठक में अनेक अहम विषयों पर चर्चा की गई। संघ के कार्यों के सुचारू संचालन के लिए कार्यकारिणी का चुनाव करवाया गया। जिसमें प्रधान पद का दायित्व सुरेंद्र मोहन जैन को सौंपा गया। इसके साथ ही महासचिव पद का दायित्व संजय जैन और कैशियर अतुल कुमार को सौंपा गया।