ब्यावर: वन स्टॉप सखी सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा, चिकित्सा विभाग एवं सामाजिक अधिकारिता भी उपस्थित
Beawar, Ajmer | May 7, 2026 ब्यावर। गुरुवार दोपहर 2 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कमल कुमार ने गुरुवार को अमृत कौर चिकित्सालय स्थित वन स्टॉप सखी सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सहायता सेवाओं, सुरक्षा व्यवस्था, काउंसलिंग, अस्थायी आवास एवं विधिक सहायता संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तार से जांच की गई। स