गोरखपुर: संभल घटना के मद्देनजर जुमे की नमाज तक जिले की विभिन्न मस्जिदों पर पुलिस रही अलर्ट
बीते दिनों संभल की जामा मस्जिद में सर्वे के बाद हुए संप्रदाय तनाव को देखते हुए शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय द्वारा जुम्मे की नमाज शांतिपुर ढंग से अदा की गई। इस दौरान जिला पुलिस पूरी तरीके से अलर्ट पर रही। जिले के विभिन्न मस्जिदों पर पुलिस चौकस रही। मुस्लिम समुदाय ने भ शांति व्यवस्था बनाए रखी। कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।