मंझनपुर: अब ठंडी हवा में होगा कुपोषित बच्चों का इलाज, मंझनपुर जिला चिकित्सालय के एनआरसी वार्ड में लगे दो नए एसी
कौशाम्बी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध मंझनपुर जिला चिकित्सालय परिसर स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती गंभीर कुपोषित बच्चों और उनके साथ रह रहे तीमारदारों को अब भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। मरीजों की सुविधा और बेहतर उपचार व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने एनआरसी वार्ड में दो नए एसी लगाए गए हैं।