महाराजगंज: मोहब्बत पुर में भूमाफियाओं के हौसले बुलंद, अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
1 जून सोमवार दोपहर 12:00 बजे पीड़ित परिवार स्थानीय एवं उच्च अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद न्याय ना मिल पाने पर मुख्यमंत्री से गुहार लगाने की फरियाद की है। मामला भूमि धरी जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा कर लेने का मामला सामने आया है। जिसमें स्थानीय पुलिस व प्रशासन का संरक्षण प्राप्त होने का भी पीड़ित परिवार द्वारा आरोप लगाया गया है।