नागौर: नागौर शहर के बाजारवाडा में नवीन सोनी की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने चार जनों को किया गिरफ्तार
Nagaur, Nagaur | Jun 25, 2024 नागौर शहर के बाजारवाडा में 20 जून को नवीन सोनी की सात आठ लोगों ने पीट पीट कर हत्या करने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने चार जनों को गिरफ्तार किया है। नागौर एसपी नारायण टोगस ने बताया कि नवीन सोनी की हत्या के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियो की तलाश कर रही है। वहीं इस प्रकरण में चार जनों को गिरफ्तार कर लिया है अन्य कई तलाश की जा रही है।