डीएवी इंटर कॉलेज के पास स्थित ज्वेलर्स में चांदी के छल्ले के मोल-भाव को लेकर दुकानदार और ग्राहकों के बीच जमकर मारपीट हुई। दिल्ली से शादी में आई महिला ग्राहकों का आरोप है कि दुकानदार कमलेश सोनी ने उन पर लाठी-डंडों से हमला किया। वहीं, दुकानदार ने ग्राहकों पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।