बहराइच: बहराइच शहर में PWD ठेकेदार की लापरवाही, खड़ी कार के पहियों तक बिछाया डामर, तस्वीर हुई वायरल
बहराइच में पीडब्ल्यूडी ठेकेदार के द्वारा सड़क निर्माण कार्य में भारी लापरवाही का मामला सामने आया है। महाराज सिंह कॉलेज के पास निर्माण के दौरान खड़ी कार को हटाए बिना ही उसके पहियों तक डामर बिछा दिया गया। इस घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर में साफ दिख रहा है। कि खड़ी कर के पहिए तक डामर बिछा दिया गया है। वीडियो हुआ वायरल