ग्वालियर गिर्द: हिट एंड रन! तेज़ रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला, भांजे के सामने मामा की मौत
पुरानी छावनी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सुसैरा चौराहे पर एक सड़क हादसा हो गया।पता चला है कि फौजी ढाबे के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक सवार को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की बाइक के पीछे ही दूसरी बाइक पर उसका भांजा भी आ रहा था।