गुना नगर: म्याना: लहरघाट में मूर्तिकार महिला के घर भीषण आग, मूर्ति बनाने का सामान जलकर खाक
म्याना के पास लहरघाट गांव में गुरुवार दोपहर मूर्तिकार गुड्डी बाई प्रजापति के घर अचानक आग लग गई। आग में मूर्ति बनाने का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। घटना के समय परिवार खेत पर था। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन बिजली गुल होने से परेशानी हुई। बाद में फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।