सासनी: सासनी क्षेत्र में अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने विशाख्त पदार्थ का किया सेवन, हालत बिगड़ने पर परिजन लाए अस्पताल
Sasni, Hathras | May 24, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते विशाख्त पदार्थ का सेवन कर लिया। विशाख्त पदार्थ के सेवन से हालत बिगड़ने पर परिजन महिला को आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा महिला का उपचार किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने महिला के बारे में पुलिस को सूचना दी।