गोपालगंज: सिधवलिया बाजार में दवा खरीदने निकले दो युवकों को पुलिस ने उठाया, थाना में पिटाई का आरोप, जख्मी उज्ज्वल ने बताई आपबीती
जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के सिधवलिया बाजार पर रात को दवा खरीदने निकले दो युवकों को पुलिस ने रात को घूमने का कारण पूछने के बाद उसकी बेरहमी के साथ थाना लेकर जाने के बाद पिटाई कर दिया। जख्मी युवक को सदर अस्पताल में शुक्रवार की दोपहर तीन बजे भर्ती कराया गया। इसकी जानकारी युवक ने खुद ही दी।