मंझनपुर: कौशाम्बी जिले में 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 1026 मरीजों का हुआ इलाज
कौशाम्बी में 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बजे मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में आए मरीजों का इलाज करने के लिए लगे 57 चिकित्साधिकारी व 135 पैरामेडिकल स्टाफ ने सबको इलाज उपलब्ध कराया। इस दौरान एक गंभीर रोगी को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।