मिर्ज़ापुर: जिगना के हरगढ़ गांव में पुश्तैनी जमीन में कटहल तोड़ने से मना करने पर विपक्षी धारदार हथियार लेकर पहुंचा
जिगना थाना क्षेत्र के हरगढ़ गांव में पीड़ित परिवार ने जिगना थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि रविवार की सुबह लगभग 8:00 बजे विपक्षी दरवाजे पर लगे पेड़ से कटहल तोड़ने लगा मना करने पर मां-बहन की गालियां देते हुए पत्नी व बेटे संग धारदार हथियार से लैस होकर जान से मारने की धमकी देने लगा आसपास के लोगों ने मामले को शांत कराया पीड़ित परिवार जिगना थाने में तहरीर दी