बिक्रमगंज: बिक्रमगंज में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी, लंबित मामलों के निष्पादन के लिए बैंकों को दिए गए निर्देश
बिक्रमगंज व्यवहार न्यायालय परिसर में 9 मई 2026 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी के लिए रविवार को 11 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। लोक अदालत कार्यालय में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष ओम सागर ने की।