पावटा: पावटा नवोदय कट पर हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की जयपुर में हुई मौत
Pavta, Alwar | May 15, 2026
पावटा। राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर नवोदय विद्यालय कट के सामने बुधवार शाम 7:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल 50 वर्षीय सुरेश कुमार वर्मा की जयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। अंबेडकर कॉलोनी निवासी सुरेश सड़क पार कर रहे थे, तभी जयपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी थी।