किरनापुर: किरनापुर तहसील में ओवरलोड डंपरों से सड़कें जर्जर, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी
किरनापुर तहसील के दहेदी-बेनेगांव पहाड़ी क्षेत्र स्थित गिट्टी खदानों से प्रतिदिन ओवरलोड डंपरों द्वारा गिट्टी का परिवहन किया जा रहा है। ओवरलोड वाहनों से रास्ते भर गिट्टी सड़कों पर गिरती रहती है, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं भारी वाहनों के लगातार संचालन से क्षेत्र की सड़कें भी तेजी से खराब हो रही हैं। ग्रामीणो