बुलंदशहर: खुर्जा रोड ट्रांसपोर्ट के गेट के पास से ऑनलाइन ठगी करने वाले 3 शातिर ठग गिरफ्तार, 5 मोबाइल फोन व 3 फर्जी सिम बरामद
थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा ट्रांसपोर्ट के गेट खुर्जा रोड पर खाली जगह से ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन शातिर ठगो को पांच मोबाइल फोन वह तीन फर्जी सिम सहित गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी में बरामदगी के संबंध में थाना साइबर क्राइम पर मुकदमा संख्या 2/24 पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।