बुलंदशहर: मुख्यमंत्री जी ने लखनऊ स्थित आवास पर मेरठ मंडल के सभी विधायकों के साथ की बैठक, सदर विधायक ने काली नदी सफाई की रखी मांग
लखनऊ में मुख्यमंत्री ने आवास पर आज मेरठ मंडल के सभी विधायकों के साथ एक बैठक की। विधायकों से उनके क्षेत्र में हो रही समस्याओं की जानकारी ली गई। इस अवसर पर सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने सिटी मॉल की एसआईटी होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने की बात रखी, साथ ही काली नदी की सफाई की बात भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई। मुख्यमंत्री ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है