बुलंदशहर: गुलावठी के गांव चिड़ावक स्थित रजवाहे में मिला युवक का शव, पोस्टमार्टम को भेजा
गुलावठी के गांव चिड़ावक स्थित रजवाहे में युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की जेब से मिले कागजों के अनुसार उसकी सेनाकत रोहित पुत्र भगवती प्रसाद निवासी सिद्धार्थ विहार बागु गाजियाबाद के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार वह 8 जनवरी से घर से लापता था। और उनके द्वारा उसके लापता होने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई हुई है