बुलंदशहर: विद्युत उपकेंद्र नंबर दो हाइडल कॉलोनी, विद्युत उपकेंद्र अंसारी रोड की विद्युत आपूर्ति दिनांक 4 फरवरी को रहेगी बाधित
बुलंदशहर नगर के हाइडल कॉलोनी विद्युत उपकेंद्र नंबर दो और पुरानी जेल अंसारी रोड विद्युत उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति दिनांक 4 फरवरी 2024 को सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक बाधित रहेगी। बताया गया कि हाई टेंशन लाइनों के आसपास आ रहे वृक्ष की टहनियों की कटाई छटाई का कार्य प्रस्तावित है। इस कारण उक्त क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।