पट्टी: डेईडीह धौरहरा गांव में जमीन विवाद के चलते युवक पर हमला, लाठी-डंडे व पत्थर से किया घायल
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के डेईडीह धौरहरा गांव में पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आधा दर्जन से अधिक लोगों पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है। गांव निवासी सूरज पुत्र गोकुल ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रविवार शाम करीब 7:30 बजे विपक्षी एक राय होकर उसके घर पर पहुंच गए। आरोप है कि गाली-गलौज करते