सिराथू: सूरदास नगर में मुकदमे में हार से नाराज प्रतिद्वंदी ने घर पर चढ़कर परिजनों को पीटा, थाने में मिली शिकायत पर आश्वासन
कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी वार्ड नं. 17 सरजूदास नगर में मुकदमे में मिली हार से नाराज प्रतिद्वंदी ने घर पर चढ़कर परिजनों के साथ मारपीट की। पीड़िता चंद्रकली पटेल ने बताया कि 23 जनवरी की सुबह करीब 9:30 बजे कुछ लोग गाली-गलौज करते हुए उनके घर पहुंचे और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर दरवाजा व खिड़की तोड़ दी। घटना में चंद्रकली, प्रदीप, रमेश, रीता घायल!