सिराथू: दारानगर के हरबन्सा में दो बाइक की टक्कर में दो लोग घायल, भेजे गए अस्पताल, गाड़ियां हुईं क्षतिग्रस्त
कड़ा धाम थाना इलाके के दारानगर के हरबंसा के पास गुरुवार रात दो मोटरसाइकिल आमने सामने टकरा गई।घटना में दोनों के सवार गम्भीर रूप से घायल हुए हैं।घायलों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।घटना स्थल पर पहुंचे लोगों ने एम्बुलेंस बुलवाया और दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है एक घायल की हालत गंभीर है।दोनों गाड़ियां छतिग्रस्त हो गई है।पुलिस को सूचना दी गई है।