शाहगंज: शाहगंज में किसान गोष्ठी का आयोजन, वैज्ञानिकों ने दी आधुनिक खेती की जानकारी
शाहगंज क्षेत्र के बड़ा गांव में किसान गोष्ठी का आयोजन शनिवार की सुबह करीब 11 बजे किया गया, जिसमें कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों, महिलाओं और युवाओं ने भाग लिया।