कौशाम्बी में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए बुजुर्ग कल्लू यादव का शव गांव के किनारे तालाब में मिलने से हड़कंप मच गया। बुजुर्ग घर के बाहर सो रहे थे, इसी दौरान वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन बुजुर्ग का कोई पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि चारपाई के पास खून के छींटे दिखाई देने पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कल्लू यादव के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। मामला कड़ा धाम थाना क्षेत्र के सौरई गांव का है।
#highlightseveryone #BreakingNews #बारिश #Kaushambi Kaushambi Voice Jitendra Marshal Comm Kaushambi Police Public Viral Videos
Manjhanpur, Kaushambi | Sep 10, 2026