अम्बाला: शहर की नई अनाज मंडी में बोले किसान नेता, हाईवे बंद को लेकर अंबाला के व्यापारी कर रहे दुष्प्रचार
Ambala, Ambala | Apr 29, 2024 अंबाला शहर की नई अनाज मंडी में आज भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह संगठन के जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह माजरी ने बयान जारी करते हुए कहा है कि दो दिन पहले अंबाला में व्यापारियों ने मीटिंग कर किसानों पर हाईवे बंद करने के निराधार आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि हाईवे को किसानों ने नहीं बल्कि हरियाणा सरकार ने बंद किया हुआ है।