बिरसा: मंडला प्रवास में संपतिया उइके से भगत सिंह नेताम की भेंट, जनजातीय मुद्दों पर हुई चर्चा
मंडला प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) मंत्री संपतिया उइके से उनके निवास पर राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य भगत सिंह नेताम ने शनिवार लगभग प्रातः 11 बजे सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर जनजातीय विषयों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक एवं विस्तृत चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने जनजातीय समुदाय के विकास,