फूलपुर: सुदनीपुर में निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर में 35 दिव्यांगों को मिला सहारा
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर स्थित धीराजी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल, चकनुरी सुदनीपुर में आज रविवार के दिन सुबह 11 बजे धीराजी देवी वेलफेयर फाउंडेशन व मानव सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया शिविर में 35 से अधिक दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरित किए गए मुख्य अतिथि एसडीएम अशोक कुमार रहे हैं।