गायघाट: रामनगर चोर में हाई टेंशन तार से निकली चिंगारी, तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के रामनगर चौड़ में हाइटेंशन बिजली कि तार से निकली चिंगारी से तीन बीघा में लगे गेहूं की फसल को राख बना दिया। घटना रविवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। इस घटना में अमित कुमार का दो बीघा और हेमंत सिंह का एक बीघा में लगे गेहूं की फसल बर्बाद कर दिया।