अनूपपुर: उपेक्षा झेल रहा ऐतिहासिक दुल्हा तालाब, ₹93 लाख खर्च के बाद भी गंदगी से बदहाल
अनूपपुर जिला मुख्यालय का ऐतिहासिक दुल्हा तालाब लंबे समय से उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। करीब 40 एकड़ में फैले इस तालाब का एक हिस्सा नगर पालिका और दूसरा ग्राम पंचायत क्षेत्र में आता है, जिससे जिम्मेदारी बंटी हुई है। करोड़ों की योजनाओं के बीच 93 लाख रुपए खर्च होने के बावजूद तालाब की हालत नहीं सुधरी—चारों ओर गंदगी, खरपतवार और अव्यवस्था बनी हुई है।