उमरेठ: मेंढामलखापा में चाचा ससुर ने महिला पर हंसिए से किया हमला, हंसिया पकड़ने से हथेली कटी और पीठ में आया घाव
उमरेठ थाना क्षेत्र के मेंढामलखापा गांव में सोमवार को बारह बजे महिला को चाचा ससुर ने हंसिया मारकर घायल कर दिया गया। महिला को चार बजे अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। महिला बैल बांध रही थी। उसी दौरान चाचा ससुर ने उस पर हमला कर दिया। बताया जाता है कि आरोपी नशे का आदि है। पीडिता सविता पवार मेंढामलखापा के बर्रा में रहती है। उसका पति चरणदास यादव घर में था।