झोपड़पट्टी लाभार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी!
30 जून 2026 को हमने धारणी शहर के झोपड़पट्टी/घरकुल लाभार्थियों के अटके हुए चेक एवं राशि का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए मुख्याधिकारी तथा नगराध्यक्ष महोदय ने पालकमंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष लगातार प्रभावी पाठ पुरावा किया।
हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है की झोपड़पट्टी योजना की राशि अब पोर्टल पर उपलब्ध हो चुकी है। बहुत जल्द यह राशि सभी लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाएगी।
इस जनहित के कार्य के लिए हम धारणी नगर पंचायत विभाग एवं नगराध्यक्ष महोदय का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।
हम आप सभी नागरिकों को विश्वास दिलाते हैं कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े हर मुद्दे को पूरी मजबूती और जिम्मेदारी के साथ उठाते रहेंगे तथा जनता की आवाज़ बनकर हमेशा आपके साथ खड़े रहेंगे। आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
धन्यवाद।
नगरसेविका अश्मीरा बानो
धारणी नगर पंचायत
�