सिवनी: सिवनी में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री ज्योति राजपूत का आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Seoni, Seoni | Apr 3, 2026 नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री ज्योति राजपूत के सिवनी में प्रथम नगर आगमन पर बारापत्थर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शुक्रवार को कार्यक्रम में सिवनी विधायक दिनेश राय ने जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता की।